घर पर बच्चों की फेस शील्ड को कैसे सजाएं- DIY Face Shield for Kids in Hindi

Ruchi Gupta
November 11, 2026
शेयर करें:
घर पर बच्चों की फेस शील्ड को कैसे सजाएं- DIY Face Shield for Kids in Hindi

कोविड-19 में वैसे तो बच्चों को बाहर नहीं निकलना चाहिए और अगर ऐसे में भी बच्चे को किसी काम से बाहर जाना हो तो फेस मास्क के अलावा फेस शील्ड भी इन दिनों खूब प्रचलन में है। क्योंकि माना जा रहा है कि कोविड-19 का वायरस हवा के माध्यम से भी फेल सकता है तो ऐसे में पूरे चेहरे को ढकने के लिए फेस शील्ड को काफी प्राथमिकता दी जा रही है। लेकिन प्लास्टिक के उबाऊ शील्ड को कैसे बच्चों के लिए सजा सकते हैं, आइए जानते हैं।

बच्चों के लिए जिस तरह खास फेस मास्क बनाए जा रहे हैं, वैसे फेस शील्ड अभी बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं है। बावजूद इसके आप घर पर आसानी से उबाऊ सी फेस शिल्ड को अपने बच्चों की पसंद के अनुसार सजा सकते हैं। चलिए जानते हैं, इसे सजाने के लिए हमें क्या-क्या सामन चाहिए होगा।

कैसे सजाएं घर पर फेस शील्ड को :

1. स्टीकर्स वाली फेस शील्ड

यह शील्ड आप लड़के या लड़की दोनों में से किसी के लिए भी बना सकते हैं बस एक बात का ध्यान रखें कि स्टीकर अच्छी क्वॉलिटी के हों और उन्हें आप शील्ड के बाहर की तरह ही चिपकाएं।

सामग्री:

  • फेस शील्ड -1

  • सजावट के लिए स्टीकर्स

  • रंगीन मार्कर पैन

कैसे सजाएं :

  • इसी बनाने के लिए आप सबसे पहले फेस शील्ड पर रंग-बिरंगे स्टीकर्स को सजा दें। ध्यान रखें कि यह सभी काम आप फेस शील्ड के कोनों में करें, ताकि इसे पहनने के बाद बच्चे को देखने में कोई समस्या न हो।

  • इसके बाद आप स्टीकर्स को रंगीन मार्कर पैन से इनके बॉर्डर सजाएं और चाहें तो बच्चे की पसंद से कोई आकृति भी इस पर बना लें।

  • आप चाहें तो फेस शील्ड पर नीचे की तरफ बच्चे का नाम मोटे और सुंदर अक्षरों में भी लिख सकते हैं।

2. कार्टून कैरेक्टर वाली फेस शील्ड

इस प्रकार की फेस शील्ड बच्चों को खूब पसंद आती है, क्योंकि वे किसी मुकुट यानी क्राउन की भांति इसे पहन सकती हैं। आइए जानते हैं इन्हें कैसे बनाएं?

सामग्री:

  • फेस शील्ड-1

  • स्पार्कल शीट-1

  • सजावट का सामान

  • रंगीन मार्कर पैन

  • पेंसिल

  • कैंची

  • हॉट गन ग्लू

कैसे सजाएं :

  • इसे बनाने के लिए आप फेस शील्ड पर ऊपर की तरफ की चौड़ाई नाप लें। इसके बाद किसी भी एक रंग के स्पार्कल शीट को लें और फिर उसमें से पांच इंच चौड़ी और फेस शील्ड की चौड़ाई के बराबर की लंबाई की एक पट्टी काटें।

  • आप चाहें तो इसमें पेंसिल की मदद से पहले कोई कार्टून का आकार बना लें। अब कैंची की मदद से उस आकार को काटें लें।

  • क्राउन को सुंदर बनाने के लिए आप इस पर सजावटी सामान चिपका सकते हैं। अगर आपके पास कोई भी ऐसा सामान उपलब्ध न हो तो आप रंगीन मार्कर पैन से ही इस पर खूबसूरत डिजाइन बनाएं।

  • इसके किनारों पर हॉट गन ग्लू की मदद से चमकीली लगाएं और इसे सूखने दें।

  • अब सबसे आखिर में आप इसे क्राउन को फेस शील्ड के ऊपरी हिस्से में हॉट गन ग्लू की मदद से चिपकाएं। आप इसे बाहर की तरफ से ही चिपकाएं ताकि पहनने के समय बच्चे को इससे कोई परेशानी न हो।

नोट: अगर आपके पास स्पार्कल शीट न हो तो आप किसी भी मोटे रंगीन पेपर पर भी कार्टून का डिजाइन बना सकते हैं।

3. बॉर्डर वाली फेस शील्ड

अगर आपके बच्चे इसमें बहुत अधिक साज-सजावट नहीं करना चाहते तो आप उनके लिए खास बॉर्डर वाली फेस शील्ड भी तैयार कर सकते हैं।

सामग्री:

  • फेस शील्ड- 1

  • रंगीन कागज/ बॉर्डर्स/ पेंट

  • हॉट गन ग्लू या पेंट ब्रश

कैसे सजाएं :

  • सबसे पहले आप बॉर्डर्स कैसे तैयार करना चाहते हैं, यह सोच लें। आपके पास अगर थोड़ा समय है और साथ ही आपका हाथ पेंटिंग में अच्छा है तो आप पेंट और पेंट ब्रश की सहायता से शील्ड के किनारे पर बॉर्डर खुद तैयार कर सकते हैं। इसमें आप पहले मार्कर से शील्ड पर बॉर्डर की रूप-रेखा तैयार करें और बाद में पतले पेंट ब्रश की सहायता से इसमें पेंट करें। पेंट की हुई शील्ड को सुखने तक किसी ऐसे स्थान पर रखें, जहां इसे ज्यादा हिलाया-डुलाया न जा सके।

  • अगर आप बॉर्डर्स/ कलर्ड टेप या फिर रंगीन कागज से फेस शील्ड के किनारों को सजाना चाहते हैं तो इसके लिए आप पहले सही आकार की पट्टियां काट लें और फिर उन्हें हॉट गन ग्लू की सहायता से शील्ड पर सही जगह चिपका दें। इसके अलावा हम कई विभिन्न डिजाइन के कपड़ों के टुकड़ों से भी फेस शील्ड के किनारों पर बॉर्डर बना सकते हैं।

4. ग्लास पेंटिंग वाली फेस शील्ड

ग्लास पेंटिंग ज्यादातर कांच पर की जाती है। जिसमें रंगों को थोड़ा हल्का चलाया जाता है कि रौशनी पड़ने पर वे बेहद खूबसूरत लगे। साथ में ग्लास पेंटिंग के दौरान बेसिक रंगों का ही ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है।

सामग्री:

  • फेस शील्ड-1

  • ग्लास पेंट

  • पेंट ब्रश

  • ट्रे सिंग पेपर

  • पेंसिल

  • ग्लास पेंसिल या मार्कर

कैसे सजाएं

  • फेस शील्ड क्योंकि सीधी नहीं हो सकती, इसीलिए इस पर पेंटिंग करने से पहले आप एक ट्रेसिंग पेपर पर अपनी मनपसंद आकृति बना लें।

  • अब इस ट्रेसिंग पेपर को फेस शील्ड के नीचे रखें और ऊपर की तरफ आप मार्कर या ग्लास पेंसिल से आकृति को शील्ड पर उकेर लें।

  • आपके सामने खूबसूरत सी आकृति है, जिसमें आप अपनी पसंद के रंग भर सकते हैं। अगर आपकी आकृति में बारीकियां हैं तो आप पतले पेंट ब्रश का इस्तेमाल करें।

  • रंगों के सूख जाने के बाद आप काले पर्मानेंट मार्कर की मदद से आकृत को हाईलाइट जरूर करें।  

क्या यह लेख उपयोगी लगा?

अन्य माता-पिताओं और शिक्षकों के साथ शेयर करें।

शेयर करें:

Parents Experience

संबंधित विषय

संबंधित लेख एवं मार्गदर्शिकाएं

ज्ञान से कार्य तक

हर बच्चे की शैक्षणिक यात्रा के लिए
एक संपूर्ण इकोसिस्टम

सिर्फ लेख ही नहीं—स्कूलमाईकिड्स आपके बच्चे के दैनिक अभ्यास, स्कूल चयन और शैक्षणिक शंकाओं के समाधान के लिए व्यापक उपकरण प्रदान करता है।